Tuesday, 5 April 2022

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में होगा विशाल रैली का आयोजन : बिक्रमजीत

समय की ताकत पिहोवा, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह के बडे भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पिहोवा की अनाजमंडी में होने वाली स्थापना दिवस रैली में होने वाली घोषणाओं से पिहोवा हलके के विकास को नई दिशा मिलेगी। रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या लोगों को लाने के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। सभी गांवों में रैली का निमंत्रण दिया जा रहा है। लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पिहोवा रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिहोवा के इतिहास में पहली हलका के आम नागरिकों की जनसभा हो जा रही है। इस हलका में 6 अप्रैल को पिहोवा अनाजमंडी में होने वाली विशाल जनसभा में खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष आम लोगों की मांगों को रखकर पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इसलिए इस जनसभा में अधिक से अधिक लोग शिरकत करना सुनिश्चित करें। सभी के प्रयासों से ही इन सभा को यादगार बनाया जाएगा। खेल मंत्री संदीप सिंह कृत संकल्प होकर पिहोवा हल्के के लोगों की सेवा कर रहे हैं। स्थापना दिवस रैली में सीएम मनोहर लाल के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व संगठन मंत्री विनोद तावड़े भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली को लेकर लोगों में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह दिन रात पिहोवा हलका के विकास के लिए काम कर रहे है। इस हलका के लोगों की सालों पुरानी मांगों को पूरा करवाने के लिए खेल मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से बातचीत कर ली है। इस रैली से पिहोवा के लोगों को पूरी उम्मीद है कि यह जनसभा पिहोवा के लोगों के लिए ऐतिहासिक जनसभा साबित होगी। खेल मंत्री सहित तमाम भाजपा नेता हलका वासियों के सहयोग से जनसभा को यादगार बनाने के लिए मेहनत कर रहे है। इस जनसभा को लेकर हलका के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

0 Comments:

Post a Comment