Friday, 19 August 2022
Home »
» गुरविंदर सिंह संधू बने समाना सिटी थाना के नए थाना प्रभारी
गुरविंदर सिंह संधू बने समाना सिटी थाना के नए थाना प्रभारी
समय की ताकत/धर्मेंद्र संधू
समाना, थाना सिटी समाना में थाना प्रभारी ऐस.आई गुरविंदर सिंह संधू ने कार्यभार संभाल लिया है । इस मौके पर उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि एस.एस.पी पटियाला श्री दीपक पारेक के निर्देश अनुसार किसी भी तरह के समाज विरोधी तत्व, गुंडागर्दी या नशाखोरी करने वाले तथा किसी भी तरह का अवैध कार्य करने वाले व्यक्ति को सख्ती से लिया जाएगा । शहर में यातायात को सुचारू रूप में नियंत्रित रखा जाएगा तथा आवारा घूमने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी । उन्होंने कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए है इसलिए कहीं भी कोई अवैध कार्य हो रहा हो तो आप पुलिस को तुरंत सूचित करें । उन्होंने शहर मैं अमन शांति बनाए रखने के लिए आम नागरिकों तथा विशेष रूप में मीडिया-प्रेस से सहयोग की अपील की ।







0 Comments:
Post a Comment