Tuesday, 19 April 2022

एंबुलेंस को ही प्रसव कक्ष बनाकर सुरक्षित कराया प्रसव

रंजीत दिवाकर ब्यूरो चीफ बरेली समय की ताकत पीलीभीत-ललौली खेड़ा ब्लॉक के ग्राम जटपुरा निवासी प्रियंका पत्नी चंद्रपाल को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी तभी गांव की आशा गोदावरी ने 102 टोल फ्री नंबर पर कॉल किया लखनऊ हेड क्वार्टर से जैसे ही जहानाबाद की 102 एंबुलेंस की सीयूजी पर मैसेज के द्वारा सूचना मिली वैसे ही बिना देरी किए हुए ईएमटी कमलेश कुमार और पायलट सुधीर कुमार जटपुरा के लिए निकल पड़े और 10 मिनट के अंदर मरीज के घर पहुंच गए जैसे ही ईएमटी के के ने मरीज को घर से निकलते हुए देखा तो मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही थी तुरंत ईएमटी केके ने जल्द से जल्द गर्भवती महिला को अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट किया और तत्काल मरीज को लेकर सीएससी जहानाबाद के लिए निकल पढ़े। तभी रास्ते में प्रियंका को प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ गई जो कि बच्चे के लिए घातक सिद्ध हो रही थी तभी एंबुलेंस के ईएमटी कमलेश कुमार ने एक चिकित्सक की भूमिका निभाते हुए आशा गोदावरी की मदद से एंबुलेंस को ही प्रसव कक्ष बनाकर लखनऊ हेड क्वार्टर में बैठे हुए पैनल में डॉ हरीश द्विवेदी की इआरसीपी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। ईएमटी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चा बिल्कुल सूखा था एमनियोटिक फ्लूड बिल्कुल भी नहीं था। और बच्चे का सिर फंसा हुआ था प्रसव कराने के बाद बच्चे को प्लेसेंटा से अलग कर घरवालों की गोद में दे दिया और जच्चा-बच्चा दोनों को सीएससी जहानाबाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां दोनों सुरक्षित हैं मरीज के साथ वालों ने एंबुलेंस कर्मचारियों की बहुत प्रशंसा की जैसे ही यह बात एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार रोशन एवं जिला प्रभारी विनोद को पता चली तो उन्होंने बताया की ईएमटी कमलेश कुमार की बहुत सारे क्रिटिकल केसों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

0 Comments:

Post a Comment