Tuesday, 19 April 2022

विशाल अग्रवाल को बनाया गया कुरुक्षेत्र विधानसभा उपाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र, अग्रवाल वैश्य समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा कुरुक्षेत्र के प्रशिद्ध समाजसेवी चन्द्र अग्रवाल के सपुत्र युवा समाजसेवी विशाल अग्रवाल को कुरुक्षेत्र विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया यह जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शुभम गोयल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बुवानी वाला व प्रदेश प्रभारी विकास गर्ग और जिला प्रभारी वेद प्रकाश गर्ग द्वारा यह नियुक्ति की गई है इस नियुक्ति पर विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी समाज द्वारा दी गई है उन्हें वह पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाएंगे और उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments:

Post a Comment