Wednesday, 3 August 2022
Home »
» कुरुक्षेत्र के 491 राशन डिपूओं से दिए जाएंगे 57 हजार राष्ट्रीय ध्वज : मुकुल
कुरुक्षेत्र के 491 राशन डिपूओं से दिए जाएंगे 57 हजार राष्ट्रीय ध्वज : मुकुल
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए कुरुक्षेत्र के सभी 491 राशन डिपूओं से कोई भी व्यक्ति निर्धारित राशि देकर राष्ट्रीय ध्वज ले सकता है। इन डिपूओं के माध्यम से फिलहाल 57 हजार राष्ट्रीय ध्वज दिए जाएंगे।
उपायुक्त मुकुल कुमार मंगलवार को देर सायं गांव सुंदरपुर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से राशन डिपू पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, नप अधिकारी केएल बठला, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षण प्रवीण, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण केंद्र का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान का सफल आयोजन करने के लिए कुरुक्षेत्र के 491 राशन डिपूओं पर राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र खोले गए है। इन सभी वितरण केंद्रों से लोग निर्धारित दरों पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर अपने घरों पर लगा सकते है।
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि राष्टï्र ध्वज हमारी अस्मिता और आन-बान-शान का प्रतीक है, इसलिए राष्ट्रीय ध्वजा संहिता के अनरुप ध्वजारोहण के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और आमजन को नियमों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी जाए। सरकार ने देश की झंडा संहिता में बदलाव किया है। इसके तहत अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराया जाने की अनुमति रहेगी। इसके साथ ही अब पालिस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाना है।








0 Comments:
Post a Comment