Wednesday, 3 August 2022

भगौडा अपराधी गिरफ्तार

समय की ताकत/संजीव बंसल कुरुक्षेत्, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने एक भगौडे अपराधी को किया गिरफ्तार । अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने भगौडे आरोपी विनोद कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी गढी बीरबल थाना इन्द्री जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री कर्ण गोयल ने दी । जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी गढी बीरबल थाना इन्द्री जिला करनाल को थाना लाडवा के अन्तर्गत लेन-देन के मामले में श्री शेर सिंह, जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत से दिनांक 05 जुलाई 2022 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी। दिनांक 02 अगस्त 2022 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह व हवलदार गुरबक्श सिंह की टीम ने भगौडे आरोपी विनोद कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी गढी बीरबल थाना इन्द्री जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसको माननीय अदालत में पेश किया गया।

0 Comments:

Post a Comment