Thursday, 4 August 2022
Home »
» बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : सोनू राम
बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : सोनू राम
समय की ताकत/विनोद गोयल
पिहोवा, उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में अंत्योदय के भाव के साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया है। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं को चालक व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं 22 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
एसडीएम ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम पंचकूला द्वारा केवल गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों की लड़कियों व महिलाओं के लिए ही ये चालक तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए है। आवेदन का प्रोफार्मा हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में उपलब्ध है। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां ईमेल 1982डब्लयूएचडीसीएटदरेटजीमेल.कॉम के माध्यम से भेजनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इच्छुक पात्र आवेदक द्वारा दूरभाष नंबर, ईमेल एड्रेस तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निश्चित पात्रता अनुसार आवेदन करने वाली महिला व लडक़ी हरियाणा राज्य की मूल निवासी हो तथा उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, आवेदक की अच्छी दृष्टि हो दृष्टिहीनता न हो। वहीं उनके पास वैध लर्नर लाइसेंस भी होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपए का वजीफा भी दिया जाएगा।







0 Comments:
Post a Comment