Thursday, 4 August 2022
Home »
» कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022-23 में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी हरियाणा राज्य के ए-प्लस विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करना चाहतें हैं वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 17 अगस्त से कर सकेंगे।
कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुवि के शिक्षण विभागों/संस्थानों में ऑनलाइन दाखिले विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से 17 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाईन होगी।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर दीपक राय ने बताया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, एआईएच, फिलासफी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, डिफेंस एंड स्ट्रैजिक स्टडीज, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, एमएसडब्ल्यू, सोशोलॉजी, वूमैन स्टडीज, एम र्फाइन आर्टस (पेंटिंग/अप्लाईड आर्ट) मास्टर ऑफ आर्ट (प्रिंटिंगब/अप्लाईड आर्ट/प्रिंटमेकिंग-ग्राफिक्स/स्कल्पचर), बीएफए (प्रिंटिंग/अप्लाईड आर्ट/स्कल्पचर), एमकाम, एलएलबी तीन वर्षीय प्रोफेशनल, बीएएलएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड, एलएलएम, एम फार्मेसी, एमबीए दो वर्षीय व एमबीए पांच वर्षीय, एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी, बीएचएम एंड सीटी, पीजी डिप्लोमा इन हास्पिटिलेटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, एमसीए दो वर्षीय एमएससी कम्प्यूटर साईंस साफ्टवेयर, एमलिब एंड इंफोरमेशन साईंस, बी.लिब एंड इंफोरमेशन साईंस, एमए योगा, एमपीएड, बीपीएड, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमए एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई एमए म्यूजिक वोकल व इंस्ट्ररूमेंटल, मास्टर ऑफ पर्फोमिंग आर्टस 5 वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में 17 अगस्त से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही विद्यार्थी एमटैक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, एमटेक कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, माईक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाईन, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्टरूमेंटेंशन इंजीनियरिंग, बॉयोटैक, एमटैक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिकस एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) व डिफेंस टेक्नालाजी में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विद्यार्थी एमएससी बायोकैमिस्ट्री, बायोटैक्नालाजी, बोटनी, फूड, न्यूट्रिशन एंड डाईटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, पर्यावरण विज्ञान, माईक्रोबॉयोलाजी, जूलोजी, फोरेंसिक साईंस, एमएससी कैमिस्ट्री, कैमिस्ट्री विद स्पेशलाईजेशन इन फार्मास्यूटिकलस, इलेक्ट्रॉनिक साईंस, भूगोल, अप्लाईड जियोलॉजी, एमटैक अप्लाईड जियोलॉजी पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स, एमएससी टैक्नालॉजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएसएसी गणित, फिजिक्स व सांख्यिकी कोर्सो में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमएससी मास कम्यूनिकेशन, बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिटिंग एंड पैकेजिंग टैक्नॉलाजी में 17 अगस्त से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स के लिए विद्यार्थी फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किलस, भगवद् गीता जापानी भाषा (आनलाईन), बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जैपानिज़ लैंग्वेज एंड कल्चर (आनलाईन) व मोरल एंड स्प्रिचुअल काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, योगा एंड अप्लाइड फिलॉसफी, रीजनिंग, जापानी भाषा (आनलाईन), एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच व जर्मन, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन(हिंदी/अंग्रेजी/पंजाबी), बुद्धिस्ट स्टडीज, फ्लोरीकल्चर, गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी, वूमैन स्टडीज में 10 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमएड, सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ स्पोर्ट्स डाईटिशियन, सर्टिफिकेट कोर्स इन जिम एंड एरोबिक इंस्ट्रक्टर कोर्सो में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। दाखिले से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट केयूकेडॉटएसीडॉटइन से प्राप्त कर सकते हैं।







0 Comments:
Post a Comment