Thursday, 4 August 2022

कुवि के यूआईईटी संस्थान के 5 विद्यार्थी प्रसिद्ध लूमैक्स इंडस्ट्रीज में चयनित

समय की ताकत/संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के पांच विद्यार्थियों की लूमैक्स इंडस्ट्रीज में चयन हुआ है। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा को बधाई देते हुए कहा कि यूआईईटी संस्थान ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के पथ पर कार्य कर रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा निदेशक यूआईईटी प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में यूआईईटी रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि डीके जैन ऑफ ग्रुप की लूमैक्स इंडस्ट्रीज की मैकेनिकल क्षेत्र से जुड़ी कोर कंपनी ने यूआईईटी संस्थान में पूल केंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया। इसके अंतर्गत वाईएमसीए फरीदाबाद, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, एमएआईटी कॉलेज दिल्ली के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के छात्र छात्राओं ने पूल केंपस ड्राइव में भाग लिया। इसमें कुल 10 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा पास करने में सफल रहे। वहीं तकनीकी साक्षात्कार के बाद 5 विद्यार्थियों प्लेसमेंट में सफल हुए। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डॉ. सुनील ढींगरा ने बताया कि चयनित छात्र छात्राओं को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर लगभग 3लाख 50 हजार वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट हुये छात्रों में सौरव यादव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, हिमांशु मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ओंकार नाथ शर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, नितिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। डॉ ढींगरा ने बताया कि संस्थान निरंतर विद्यार्थियों की अधिक से अधिक प्लेसमेंट के लिए विभिन कंपनियों से जुड़ने का प्रयास कर रहा हैं जिसके सार्थक परिणाम समक्ष है। कंपनी के मुख्य एचआर गुरुचरण सिंह, एमपी सिंह, जनरल मैनेजर व वरिष्ठ प्रबंधक विशाल जैन ने बताया कि चयनित छात्रों का कौशल कंपनी की कार्यप्रणाली के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कम्पनी भविष्य में भी संस्थान के साथ ट्रेनिंग और प्लेसमेंट का दायरा अधिक से अधिक बढ़ाएंगे तथा चयनित हुए विद्यार्थियों का प्रशिक्षण होने पर समय के साथ इनका पैकेज भी बढ़ा दिया जाएगा। विद्यार्थियों के चयन में डॉ. ललित नागपाल व विशाल का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments:

Post a Comment