Friday, 5 August 2022

करीब 27 लाख रुपये की धोखाधडी में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

समय की ताकत/ संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने करीब 27 लाख रुपये की धोखाधडी में शामिल दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार । थाना शाहबाद पुलिस ने करीब 27 लाख रुपये की धोखाधडी में शामिल दूसरे आरोपी नदीम पुत्र मुस्तफीन वासी जैतपुरा थाना मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण गोयल ने दी । जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त 2021 को आर एस लोजिस्टिक्स के मैनेजर कुलदीप वासी मोहडी थाना शाहबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि डाबर इण्डिया लिमिटेड कम्पनी का माल पहुंचाने का ठेका उनकी कम्पनी के पास है । डाबर इण्डिया लिमिटेड का माल अम्बाला से गुवाहाटी जाना था। उसको पता चला कि नदीम अहमद का अम्बाला गुवाहाटी रोड कैरियर का ट्रासंपोर्ट का काम है । उसकी नदीम अहमद से माल भेजने बारे बातचीत हो गई । दिनांक 09 अगस्त 2021 को उसने गाडी न0 UP21CN-5327 को उसके पास भेज दिया और उसने उस गाडी में माल लोड करवा दिया । उसने गाडी में जो माल लोड करवाया उसमें 1334 कार्टून बॉक्स जिनकी कीमत करीब 26 लाख 72 हजार रुपये थी । दिनांक 09 अगस्त 2021 को उसके पास फोन किया तो गाडी के ड्राइवर ने कहा कि वह अभी मुरादाबाद है और उसकी गाडी खराब हो गई है । वह कहने लगा कि 02 दिन में माल पंहुचा देगा । उसके बाद से उसका फोन बन्द आया । उसने नदीम अहमद को फोन किया तो वह कहने लगा कि ड्राइवर के पास पैसे भेजने है । उसने कहा कि उसने ड्राईवर को 46 हजार 700 रुपये भेज दिये हैं । उसके बाद अब तक उसने माल को नहीं पंहुचाया । जिसकी शिकायत में थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर को सौंपी गई । दिनांक 10 दिसम्बर 2021 को सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर की टीम ने मामले में शामिल आरोपी मोहम्मद वारिस पुत्र मोहम्मद अफसान वासी अल्लाहपुर थाना मनाखेर जिला मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद कर लिये । आरोपी को माननीय अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था । दिनांक 03 अगस्त 2021 को थाना शाहबाद के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर की टीम ने करीब 27 लाख रुपये की धोखाधडी में शामिल दूसरे आरोपी नदीम पुत्र मुस्तफीन वासी जैतपुरा थाना मुरादाबाद यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया । आरोपी को माननीय अदालत के आदेश से 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । जांच जारी है ।

0 Comments:

Post a Comment