Friday, 5 August 2022

पुलिस के जवानों व स्कूली बच्चों ने निकाली थानेसर शहर में तिरंगा यात्रा

थानेसर के दुकानदारों व समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा करके तिरंगा यात्रा का किया स्वागत समय की ताकत/ संजीव बंसल कुरुक्षेत्, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । इसी कडी में जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को थानेसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस ने थानेसर के सिटी एरिया में तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया । इस दौरान जिला कुरुक्षेत्र का प्रत्येक गांव, गली-मौहल्ला हर घर तिरंगा अभियान के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग के व्यक्ति में जोश और उमंग को सहजता से देखा जा सकता है। इस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने-अपने घरों पर लगाने का जुनून आज कुरुक्षेत्र के हर व्यक्ति में नजर आ रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । जिला के प्रत्येक गांव और शहर का प्रत्येक व्यक्ति तिरंगे के रंग में रंगा नजर आने लगा है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल तैयार हुआ है। इस माहौल को और जोशिला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है । शुक्रवार को जिला पुलिस द्वारा थानेसर के सिटी एरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई । पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान धर्मनगरी देशभक्ति गीतों से गुंज उठी । पुलिस द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों व युवाओं ने बढ-चढकर भाग लिया । उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र श्री सुभाष चन्द्र ने इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई की । थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक सतपाल, थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान, थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक राजपाल, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक रामकरण, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक मलकीत सिंह, उप निरीक्षक रोशन लाल की देख-रेख में पुलिस के जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर थानेसर के सिटी एरिया को तिरंगामय बना दिया । देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ तिरंगा यात्रा गीता द्वार पीपली से शुरु हुई और शहर के विभिन्न चौंकों से होती हुई पुराना बस अड्डा पहुंची । तत्पश्चात तिरंगा यात्रा आमजन को देशभक्ति के गीतों से सरोभार करती हुई थानेसर के छोटे बाजार, नये बाजार से होती हुई निकली । जहां पर मौजूद पत्रकार बंधुओं, दुकानदारों व समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा में चल रहे पुलिस जवानों व स्कूली बच्चों पर पुष्प वर्षा करके तिरंगा यात्रा का स्वागत किया । इस तिरंगा यात्रा का समापन सूर्यद्वार सन्नेहित सरोवर थानेसर पर हुआ ।

0 Comments:

Post a Comment