Thursday, 4 August 2022
Home »
» हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अधिकारी करे ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी : मुकुल
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अधिकारी करे ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी : मुकुल
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करना होगा और सभी को प्रयास करना होगा कि हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचे। इतना ही नहीं प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर ही तिरंगा विक्रय केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया है।
उपायुक्त मुकुल कुमार वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम अदिति, नप ईओ बलबीर सिंह, एलडीएम राजीव रंजन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसओ, नप अधिकारी केएल बठला से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर की गई गतिविधियों की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगना चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से अपील करके तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र शहर के सभी होटलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैलर, दुकानों, बैंकों, राशन डिपूओं, स्वास्थ्य केंद्रों, सीएससी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिरंगा लगाना चाहिए ताकि शहर में हर घर तिरंगा अभियान का माहौल नजर आए। इस कार्यक्रम को आमजन के सहयोग से सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सकता है।







0 Comments:
Post a Comment