Wednesday, 3 August 2022
Home »
» भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला 6 अगस्त को : योगेंद्र राणा
भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला 6 अगस्त को : योगेंद्र राणा
समय की ताकत/संजीव बंसल
करनाल,माल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की अध्यक्षता मे जिला के पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ आगामी 6 अगस्त को कल्पना चावला सभागार मे होने वाली जिला शक्ति केंद्र प्रशिक्षण कार्यशाला एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की लेकर बैठक हुई।
इस बैठक मे प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीक़े से सम्पन्न कराने के लिए डयूटी निर्धारित करने के साथ साथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस कार्यशाला में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस बारे जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 अगस्त को सुबह 11 बजे करनाल के कल्पना चावला सभागार मे होने वाली शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस कार्यशाला में मुख्य रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू,प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेद पाल के अतिरिक्त अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा द्वारा अमृत महोत्सव पर होने वाले सभी कार्यक्रमों जिनमें मुख्य रूप से हर घर तिरंगा,मोदी जी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम, शक्ति केंद्र प्रशिक्षण शिविर, विभाजन की विभिषिका के बारे सैमिनार के बारे विस्तार से चर्चा की गई
इस बैठक में जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त जिला प्रशिक्षण प्रमुख रमेश कश्यप, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, मुकेश अरोड़ा, प्रवीण लाठर, जिला सचिव मंजू खैंची, मेघा भंडारी, गुरबक्शीश लाडी, महिपाल राणा, जोगिंदर वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार, मीडिया कॉरडीनेटर हरपाल
कलामपुरा,आई टी सैल सह प्रमुख मनमीत बावा, जिला विस्तारक रवि बत्तान, प्रियंका काठपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित दाबड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नंद लाल पंचाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनाक्षी भिंडर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनोद राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री गीता प्रोचा, अल्प संख्यक मोर्चा सिकंदर सलमानी, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।







0 Comments:
Post a Comment