Wednesday, 3 August 2022
Home »
» खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कामन्वेल्थ गेम्स ब्रिटेन में पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह
खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कामन्वेल्थ गेम्स ब्रिटेन में पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेल का प्रतिनिधिमंडल खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में इंग्लैंड पहुंचा है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि दल का उद्देश्य वहां पहुंचकर प्रतियोगिताओं से पहले अपने खिलाडिय़ों को मोटिवेट करना है। इसी उद्देश्य से खेल मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुए हॉकी मैच में पहुंचकर अपने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतिनिधिमंडल में खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता व पीए रविंद्र सिहाग सहित कई अन्य लोग भी शामिल हैं। जो लगभग एक सप्ताह तक बर्मिंघम में रहेंगे। इस दौरान के अधिकारी भारतीय दल के साथ साथ हरियाणा के खिलाडिय़ों से भी मुलाकात करेंगे।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि उनके खेल कैरियर के समय में अक्सर खिलाडिय़ों को मानसिक रूप से प्रबल बनाने की कमी खलती थी। उदाहरण स्वरूप जब खिलाड़ी जीतकर मेडल के साथ वापस लौटते थे तो उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर परिवार के अलावा कोई नहीं जाता था। यहां तक कि कई बार तो किराए की गाडिय़ों और ऑटो तक में घर तक आना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता हैं। जिन्होंने प्रतियोगिताओं के दौरान विदेशों में खेलने जाने वाले खिलाडिय़ों से फोन पर और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करके उन्हें मोटिवेट भी किया और बधाई भी दी। इतना ही नहीं जब खिलाड़ी जीतकर वतन लौटता है तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में अब जीत का जश्न होता है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा को खेलों की हब के रूप में दुनिया में पहचान दिलाई। आज विदेशों में खेलने जाने वाले खिलाडिय़ों में अधिकतर संख्या हरियाणा की होती है। इसी के चलते अपने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल विभाग का प्रतिनिधिमंडल बर्मिंघम के दौरे पर गया है।







0 Comments:
Post a Comment